logo

मेदिनीनगर महापौर अरुणा शंकर ने संकल्प पत्र को लेकर बीजेपी को दिये ये सुझाव

RANCHI0013.jpg

मेदिनीनगर 

मेदिनीनगर महापौर अरुणा शंकर ने नेता प्रतिपक्ष अमर  बाउरी को बीजेपी के संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र को लेकर सुझाव दिये हैं। इस बाबत उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर को झारखंड की उप राजधानी घोषित करने का संकल्प लिया जाये। कहा कि यहां वर्ष में चार बार यहां कैबिनेट की बैठक हो। मंत्रियों एवं सचिव स्तर के पदाधिकारी की बैठक कर प्रमंडल की जनता की शिकायतों का त्वरित निदान हो। महापौर ने इसके अलावे निम्नलिखित सुझाव दिये हैं - 

-    पलामू प्रमंडल को स्पेशल इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाये। इससे रोजगार बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा। कहा है कि पलामू प्रमंडल तीन विकसित राज्य उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं बिहार से घिरा है। इस प्रमंडल को "स्पेशल इंडस्ट्रियल जोन" बनाने का संकल्प लें ताकि उद्योग लगने के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओं हेतु रोजगार का सृजन हो सकेl
-     खास महल भूमि का नवीनीकरण एग्रीमेंट के हिसाब से करने का संकल्प लेंl


-    मेदनीनगर शहर का अधिकांश भाग खास महल भूमि पर अवस्थित है। जिसका नवीनीकरण गत 30 वर्षों से नहीं हो रहा है। लीज देते वक्त सरकार द्वारा लीजधारीयो से किए अनुबंध के अनुसार लीज नवीनीकरण का संकल्प घोषणा पत्र में किया जाये। 
-    कोयल नदी पर बांध बनाने का संकल्प लें। कहा है कि पलामू प्रमंडल में एक भी विकसित सिंचाई योजना नहीं है। इसलिए मजदूरों का पलायन दूसरे राज्य में खेती के समय होता है। मेदनीनगर शहर के बाहर उचित स्थान देखकर बांध बनाया जाये। इससे किसानों को खेत के लिए पानी भी मिल सकेगा और शहरी जलस्तर में वृद्धि होगी। 
-    सस्ती दर  पर 3 वर्षीय ग्रामीण डॉक्टर हेतु कोर्स चालू करने का संकल्प लेंl

Tags - Palamu Mayor Aruna Shankar BJP resolution letter Jharkhand News