logo

पलामू : पत्नी की हत्या कर सो गया पति, सुबह अंतिम संस्कार के पहले खुला ये राज...

ch07.jpeg

चैनपुर
चैनपुर थाना क्षेत्र की कटकाही महुआटोली गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी टंगिया से मार कर हत्या कर दी। इसके बाद पति वहीं सो गया। रविवार की सुबह पति दीपक तिर्की (35) ने अपनी पत्नी सरोज तिर्की की मृत्यु हो जाने की बात कह गांव में घंटा बजवाया दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार का विधान  जल्द निपटाने के लिए उसने तैयारी कर ली। इससे गांव की कुछ महिलाओं को संदेह हुआ। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गयी। 

महिलाओं ने पुलिस को दी खबर 

महिलाओं ने उसके घर जाकर मृतका के शरीर पर देखा तो पीठ पर टांगी से मारपीट के निशान दिखे।  इसके बाद उक्त महिलाओं ने ही इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर चैनपुर पुलिस महुआ टोली गांव पहुंची। आरोपी पति दीपक तिर्की को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ में दीपक तिर्की ने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया।  इसके बाद मारपीट के दौरान चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। 

5 बच्चों की मां है मृतका 

पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपने साथ चैनपुर ले आई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शराब के आदि थे। आये दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। मृतका के पांच बच्चों में दो लड़का और तीन तीन लड़की है। सबसे बड़े लड़के की उम्र 14 वर्ष है। सभी बच्चे अभी स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में मां की मृत्यु और पिता के जेल जाने के बाद 5 बच्चों के समक्ष आर्थिक संकट की आशंका है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Wife Murderhusbandpalamucrime