logo

पलामू : हरिहरगंज में 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, 68 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

 हरिहरगंज में 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, 68 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

पलामू :
पलामू के हरिहरगंज में 4 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात हुई है। आरोप 68 वर्षीय शख्स पर लगा है। इस व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, थाना प्रभारी का बयान 
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिहरगंज थाना प्रभारी देओव्रत पोद्दार ने बिना समय गंवाए एक्शन लिया। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने जानकारी दी है कि मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मामला दर्ज किया गया। वारदात का मुख्य आरोपी 68 वर्षीय विजय है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसी घटना को अंजाम देनवे वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 


नरपिशाचों के लिए समाज में कोई जगह नहीं
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि समाज में ऐसे "नरपिशाचों" के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा (POCSO Act के तहत) दिलाई जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। हरिहरगंज पुलिस की यह मुस्तैदी अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है।

Tags - CrimeNews JharkhandNews ChildSafety POCSOAct BreakingNews