logo

ममेरे भाई-बहन का था प्रेम संबंध, लड़की की हत्या के बाद लड़के ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

crime310.jpg

पलामू
पलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन की टांगी से काटकर हत्या कर दी। फिर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। मामला पलामू सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां के इलाके की है। 


रात में हुआ था विवाद 
दरअसल, ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह का रविवार रात अपनी बहन खुशबू के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में बिट्टू सिंह ने घर में रखे टांगी से खुशबू की हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। इस बीच सोमवार सुबह बिट्टू का शव रेलवे ट्रैक से मिला। खुशबू अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी और रविवार को दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी है 
सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आपसी प्रेम संबंध में हुए विवाद में यह घटना हुई है। पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बिट्टू कुमार ने कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं सूचना मौके पर पहुंच गए है। 

Tags - Palamu Crime Jharkhand Murder Suicide Police Investigation