logo

पलामू के चियांकि में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, जमकर पथराव; कई घायल

पलामू के चियांकि में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, जमकर पथराव; कई घायल

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के चियांकि क्षेत्र में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और झड़प व पथराव की वजहों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Tags - Palamu Chianki Stone Pelting Police Administration Jharkhand Clash