नंदलाल तुरी
रांची में आयोजित “खेलो झारखंड” राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले की बालिका वर्ग (U-17) की खिलाड़ी दुर्गी तुरी, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिणडांगा की छात्रा हैं, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक हासिल किया। दुर्गी तुरी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, जिला शिक्षा विभाग तथा पूरे पाकुड़ जिले में हर्ष की लहर है। उनकी सफलता जिले के ग्रामीण अंचल से उभरती प्रतिभा और समर्पण का उदाहरण है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने दुर्गी तुरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने भी दुर्गी तुरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिले के अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
