logo

बेटे ने पिता की हसुआ से काटकर की हत्या, रातभर शव के साथ रहा

जगूो3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के किताझोर गांव में बेटे पिता की हसुआ से हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अनूप ने बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अनूप ने हसुआ से पिता की हत्या कर दी। 


मृतक की पोती ने दी जानकारी 
घटना का खुलासा बुधवार सुबह हुआ। हत्या करने के बाद आरोपी रातभर घर पर ही रहा। सुबह किराए के मकान में रहने वाली पत्नी और बेटियों के पास गया। वहां से वह अपनी एक बेटी को उस घर में लेकर पहुंचा, जहां हत्या की गई थी। घर में बेटी ने संदिग्ध स्थिति देख पड़ोसियों को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


शराब की लत के कारण पत्नी-बेटियां अलग रहने लगी
मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप शराबी हैं। अक्सर मारपीट करते थे। पोती ने बताया कि घटना वाले दिन भी अनूप ने उनके दादा को घर बुलाया। फिर उनकी हत्या कर दी। सुबह जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अनूप की पांच बेटियां हैं। शराब की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उसकी पत्नी और बेटियां उससे अलग किराए के मकान में रहने लगी थीं। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश की थी। 

Tags - PakurCrime MurderCase JharkhandNews PakurPolice CrimeNews