logo

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने नारायणखर पंचायत की सड़क समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

dtynutynqet.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और सदर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसारुल हक ने आज सोमवार को पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम के निजी आवास इस्लामपुर, सहेबगंज जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पाकुड़ प्रखंड के पंचायत जयकिष्ठोपुर अंतर्गत नारायणखर की मुख्य समस्याओं, विशेषकर ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गांव आने-जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को विधायक को अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया। विधायक निसात आलम ने सभी मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि पंचायत के इस प्रमुख रास्ते का शीघ्र सर्वे कर समाधान करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को उठाना संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की सकारात्मक रुख के लिए आभार व्यक्त किया और निरंतर जनता की आवाज़ बुलंद करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi pakur Updates latest pakur news pakur news Updates pakur News Updates jharkhand news Updates pakur News in Hindi