पाकुड़
पाकुड़ स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने किया।इस अवसर पर जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया और 'हेमंत सोरेन जिंदाबाद' के नारे लगाए।
राज्य के विकास में तेजी का दावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।वहीं, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीबों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंच रहा है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह तथा जिला सचिव माइकल मुर्मू, जुझारू कार्यकर्ता अब्दुल कादिर शेख समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।