पाकुड़:
पाकुड़ शहर में नवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 16 अक्टूबर 2026 को बैंक कॉलोनी बैंक्वेट हॉल, पाकुड़ में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसे लेकर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Creators Pakur समेत कई संस्थाओं की संयुक्त पहल
डांडिया उत्सव का आयोजन Creators Pakur, Pakurwasi, Pakurwala और Voice of Pakur के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। आयोजन में युवराज, अंकित, कुमार सात्विक और संकेत की भी प्रमुख भूमिका है। कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ के प्रतिष्ठित नारायणी ग्रुप के सौजन्य से किया जा रहा है।
.jpeg)
पोस्टर लॉन्च के दौरान तैयारियों पर चर्चा
डांडिया उत्सव के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर नारायणी ग्रुप के MD सुमित किशोर ओझा और श्री शेखर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
संगीत और डांडिया के साथ मनोरंजन से भरपूर होगी शाम
नारायणी ग्रुप की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के अवसर पर पाकुड़वासियों को संगीत, डांडिया और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार शाम देना है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी इस उत्सव में शामिल होंगे और नवरात्रि के उल्लास को डांडिया के साथ मनाएंगे।