logo

पाकुड़ DC ने एंडवेर एकेडमी कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण, छात्रों को दिए सफलता के सूत्र

btsuwrtbuwu.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड परिसर स्थित बीजीआर एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एंडवेर एकेडमी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी प्रगति, अध्ययन पद्धति और परीक्षा रणनीति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन, सिलेबस विश्लेषण और मॉडल टेस्ट के महत्व को समझाते हुए कई उपयोगी सुझाव दिए। उपायुक्त ने कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी है।
एकेडमी में आयोजित टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। निरीक्षण के दौरान बीजीआर एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अकादमी में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं की व्यवस्था, अध्ययन सामग्री तथा टेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम का भी विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest Updates Jharkhand jharkhand News in Hindi latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Pakur in ranchi News Pakur in ranchi News updates Latest Pakur in ranchi News Pakur in ranchi News