द फॉलोअप डेस्क:
नवरात्रि के मौके पर पाकुड़वासियों को डांडिया और संगीत से सजी एक खास शाम मिलने वाली है। शहर में 16 अक्टूबर 2026 को भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बैंक कॉलोनी स्थित बैंक्वेट हॉल में होगा। इस उत्सव के जरिए लोगों को नवरात्रि के रंग में रंगने और मनोरंजन का भरपूर मौका मिलेगा। डांडिया उत्सव का आयोजन Creators Pakur, Pakurwasi, Pakurwala और Voice of Pakur के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।
.jpeg)
नारायणी ग्रुप के सौजन्य से होगा आयोजन
युवराज, अंकित, कुमार सात्विक और संकेत भी आयोजन से जुड़े हैं। पाकुड़ के प्रतिष्ठित नारायणी ग्रुप के सौजन्य से होने वाले इस कार्यक्रम में ग्रुप की प्रमुख भूमिका रहेगी। उत्सव के पोस्टर लॉन्च के मौके पर नारायणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित किशोर ओझा और श्री शेखर कुमार मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजकों का प्रयास है कि पाकुड़वासियों को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया, संगीत और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार शाम का अनुभव मिले।