पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए आंशिक फेरबदल के तहत पाकुड़ नगर थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। अनिल कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से नगर थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।
नवपदस्थापित थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा, नगर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है। अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई, नियमित गश्ती और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जन-सुनवाई को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस प्रशासन के इस बदलाव से नगर थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।