logo

पाकुड़ में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

P_AAG.jpg

पाकुड़ 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। शहर के भगत सिंह चौक के पास बड़ी संख्या में भाजपा के  कार्यकर्ता शामिल हुए। यह प्रदर्शन JPSC, JSSC को ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मुद्दों को लेकर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस पर निशाना साधा।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति देशहित के बजाय भ्रम और अस्थिरता फैलाने वाली है।

युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा देश में अराजकता फैलाने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और सरकार से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग करती रहेगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत और भाजपा विधायक प्रत्याशी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Tags - BJP Protest Jharkhand BJP Rahul Gandhi Effigy Burning Jharkhand Politics