logo

पाकुड़ : बैंक कॉलोनी निर्माणाधीन मकान से 2 लाख की चोरी, ताला तोड़ कर दिया घटना को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp_Image_2026-05-10_at_11_03_05_AM.jpeg

पाकुड़
आए दिन पाकुड़ शहर में चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ते ही जा रही है। शनिवार देर रात को पाकुड़ के बैंक कॉलोनी स्थित एक बंद निर्माणाधीन मकान में चोरों ने लगभग डेढ़ लाख से 2 लाख की सामान चोरी कर ली है। क्या है मामला ?
मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर चोरी का अंजाम दी है। घर मलिक सुभेन चंद्र शाहा के भतीजा घर पर रहते थे। परीक्षा देने पाकुड़ से बाहर बोकारो गए हुए थे। आज रविवार को जब सुबह परीक्षा देकर घर पहुंचा तो देखा घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ा हुआ पायाो और घर के अंदर सारे सामान बिखरा हुआ देखा था।  अलमारी के अंदर रखा शादी के नए कपड़ा सहित बढ़ाई मिस्त्री का रखा सारे मशीनरी सामान एवं गैरेज में रखा टेंपो जिसका नंबर BR10P B8767 का बैटरी चोरों ने चोरी कर ली है। विगत एक सप्ताह पहले इसी घर के मालिक की बेटी की शादी हुई थी। शादी में आए नए कपड़े सहित जो भी सामान था, वह सब चोरों ने चोरी कर लिया।
घर में चोरी, पुलिस जांच जारी
आज पुलिस को फोन द्वारा चोरी की सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर घर की छानबीन की। एएसआई अरुण ठाकुर ने बताया कि फोन द्वारा सुबह चोरी की सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पता चला कि शुभेन शाह के घर पर चोरी हुई है।चोरों ने नई कपड़ा सहित बढ़ाई मिस्त्री का रखा सामान एवं टेंपो की बैटरी चोरों ने चोरी कर ली है। घर के मालिक सुभेन शाह ने बताया कि घर पर मेरा भतीजा रहते थे।बोकारो परीक्षा देने के लिए गए थे।जब परीक्षा देकर लौटा तो देखा घर पर चोरी हो गया है।उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ से 2 लाख की सामान चोरी हुई है।घर मालिक द्वारा थाना में चोरी संबंधित आवेदन का प्रक्रिया की जा रही है।तत्काल पुलिस द्वारा छानबीन एवं कार्रवाई भी की जा रही है।

Tags - PakurCrime TheftNews JharkhandNews BurglaryCase PoliceInvestigation