logo

राम लखन सिंह यादव कॉलेज के स्थापना दिवस पर हुआ 'पझरा 2023' का आयोजन, स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट 

RLAKAHN.jpg

रांची 

राम लखन सिंह यादव कॉलेज, रांची का 51वां स्थापना दिवस "पझरा 2023" आज मनाया गया। मौके पर अतिथियों का स्वागत डॉ स्मिता किरण टोप्पो ने किया। वहीं, बतौर अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेपी सिंह ने कहा कि महाविद्यालय दिनों-दिन छात्रों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यहां के छात्र विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और झारखंड का नाम रौशन कर रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में शिक्षक एवं शिक्षेकतर कर्मचारियों का सहयोग उल्लेखनीय है। कहा कि यहां के छात्र एनसीसी एवं एनएसएस के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। साथ ही कॉलेज को आगे बढ़ाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन में टीआरएल के विभागाध्यक्ष डॉ ख़लिक अहमद ने कहा कि महाविद्यालय की स्थिति पहले ऐसी नहीं थी। इसे आगे ले जाने में प्राचार्य एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ मृदुला प्रसाद ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं। ये उनके परिश्रम और निष्ठा का परिणाम है। 

प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को मिला सम्मान 
तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, पोस्टर मेकिंग, क्ले मोडलिंग, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, फोटोग्राफी, एकल और सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जजों ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित कर उनको प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर में 15 प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। इनमें देशज ज्ञान से संबंधित जड़ी बूटी, फोटोग्राफी के लिए प्रोप, विभिन्न प्रकार के खेल एवं खाने-पीने के स्टॉल थे। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इनमें रुचि दिखाई। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी
मंच का संचालन डॉ सुबोध कुमार दास ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ जफर ने किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ शशि शेखर, डॉ स्मिता किरण, डॉ नीतु कुमारी, डॉ नैंसी, डॉ मनीष चन्द्र, डॉ अजीत मुंडा, डॉ अनीता कुमारी, डॉ रंजु कुमारी, डॉ रूबिना, सरोज, नीलू डॉ पारूल खलखो, छाया रानी, शिखा सिंह, प्रिंस कुमार, अरविंद प्रसाद, डॉ सुरेश महतो, मिलन कविराज, सुनील कुमार, संदीप कुमार के अलावे कॉलेज के सभी शिक्षक व  कर्मचारी के साथ छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।