द फॉलोअप डेस्क
जैक की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का सोमवार को अंतिम दिन था। परीक्षा की अंतिम तिथि में चार स्टूडेंट्स की जिंदगी का अंत हो गया। यह दर्दनाक हादसा बड़कागांव में हुआ। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कर्णपुरा कॉलेज से एक बाइक पर दो और आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक बाइक पर तीन यानी दो परीक्षा केंद्रों से कुल पांच परीक्षार्थी दो बाइक पर सवार होकर निकले। घर जाने के क्रम में दोनों बाइक बड़कागांव-टंडवा रोड के महटिकरा गांव के समीप आमने-सामने से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन परीक्षार्थियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। दो परीक्षार्थी को को रिम्स रेफर किया गया। जिसमें से एक की मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं, एक को रिम्स में भर्ती कराया गया। बाइक पर जो स्टूडेंट्स सवार थे उनके नाम मोहम्मद समीर (20 वर्ष), मोहम्मद साहिल उर्फ नेपाली (22 वर्ष), दिलीप कुमार (20 वर्ष), अनिल कुमार (18 वर्ष) और नीतीश कुमार (22 वर्ष) हैं।

जोरदार टक्कर से दोनों बाइक में लगी आग
दोनों बाइक पर सवार स्टूडेंट्स काफी तेज रफ्तार में थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार छात्र पहले पांच फीट उड़ गए और जमीन पर आकर गिरे। जिसके कारण तीन परीक्षार्थियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दूसरी ओर जोरदार टक्कर के कारण दोनों बाइक में आग लग गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT