logo

डुमरी में अपना उम्मीदवार देगी ओवैसी की पार्टी AIMIM

dumribyelection_2023-07-19_at_12_14_55_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

डुमरी विधानसभा उपचुनाव रोमांचक होने वाला है. पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की निधन के बाद यह सीट खाली है. कभी भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. ऐसे में खबर यह है कि असुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी डुमरी उपचुनाव में प्रत्याशी देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने द फॉलोअप से बातचीत के दौरान कहा कि इसकी सहमति पार्टी के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने दे दी है. जल्द ही इसकी सार्वजानिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी। 

अब्दुल मोबिन रिज़वी हो सकते हैं उम्मीदवार 
डुमरी उपचुनाव में एआईमआईएम अब्दुल मोबिन रिज़वी को अपना उम्मीदवार बना सकती है. रिज़वी बीते चुनाव में भी ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम में इन्होने चौथा स्थान लाया था. अब्दुल मोबिन रिज़वी को कुल 24 हजार 132 वोट मिले थे. पिछले चुनाव में अच्छा करने के कारन पार्टी इन्हीं के नाम पर दोबारा विचार कर रही है. हालाँकि इनके नाम पर अबतक मुहर नहीं लगी है. चुनाव की घोषणा होते ही नाम का ऐलान भी हो जायेगा।

एआईएमआईएम के लड़ने से मुकाबला होगा रोमांचक 
डुमरी विधानसभा चुनाव में बीते 2005 से 2019 तक स्वर्गीय जगरनाथ महतो जीत दर्ज करते आ रहे थे. अब उनके निधन के बाद उनकी पत्नी जो हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री हैं वो झामुमो की महागठबंधन फोल्डर से उम्मीदवार होंगी। दूसरी ओर दूसरे स्थान पर रहने वाला आजसू भी इसबार भाजपा के सहयोग से चुनाव लड़ने को तैयार है. ऐसे में तीसरी शक्ति के तौर पर एआईमआईएम का चुनाव लड़ना उपचुनाव को रोमांचक बनाएगा।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N