logo

सरकार की शिथिलता  : आउटसोर्स कर्मियों को दुर्गा पूजा में भी नहीं हो पाएगा मानदेय का भुगतान

आउटसोर्स कर्मियों को दुर्गा पूजा में भी नहीं हो पाएगा मानदेय का भुगतान

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
राज्य सरकार की लापरवाही से विभिन्न कार्यालयों और सचिवालय में काम करने वाले हजारों आउटसोर्स कर्मियों को दुर्गा पूजा में मानदेय का भुगतान नहीं हो पाएगा। मालूम हो कि आउटसोर्स कर्मियों को पिछले दो महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। क्योंकि जिन मैनपावर कंपनियों के माध्यम से वे सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हैं, उसे दो महीने, अगस्त और सितंबर का कंट्रैक्ट एक्सटेंशन ही नहीं मिला है। फिर जब तक संबंधित कंपनी को कंट्रैक्ट एक्सटेंशन नहीं मिलेगा तो वह आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय को भुगतान कैसे करेगा।


पहले मानदेय भुगतान का मामला जैप-आईटी के सीईओ चंदन कुमार के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण फंसा, अब सरकार की शिथिलता की वजह से फंस रहा है। पिछले दिनों आईटी निदेशक माधवी मिश्रा को जैप-आईटी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। लेकिन सरकार के शीर्ष स्तर पर मानदेय भुगतान को लेकर मैनपावर कंपनियों के एक्सटेंशन पर निर्णय नहीं हो सका है। अब दुर्गा पूजा से पहले सचिवालयों में मात्र तीन कार्य दिवस शेष है। इस स्थिति में बगैर वेतन के आउटसोर्स कर्मी और उनके परिवार का दुर्गा पूजा जैसा महत्वपूर्ण त्योहार बीतने वाला है।

Tags - Outsourced personnel honorarium payment Jharkhand Durga Puja