logo

पूर्वी सिंहभूम में बेकाबू कार ने 5 दोपहिया वाहनों को रौंदा, बड़ा हादसा टला; चालक हिरासत में

WhatsApp_Image_2026-08-29_at_11_02_37_AM.jpeg

पूर्वी सिंहभूम 
पूर्वी सिंहभूम जिले के हाता स्थित बिरसा चौक पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार सुजुकी कार के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़ी पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गयीं। इस दौरान हादसे में किसी राहगीर या वाहन चालक के चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।
कार की टक्कर से दो बाइक और दो स्कूटी समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त
घटना शाम करीब पांच बजे की है। चाईबासा की ओर जा रही कार संख्या JH-01-DL-1111 अचानक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़ी दो हीरो बाइक, एक पल्सर और दो स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को हेंसड़ा स्थित एक प्लांट का कर्मचारी टिशू मिश्रा चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों ने नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया
इधर, सूचना मिलने पर पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक के नशे में होने की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय जांच करायी जा रही है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
 

Tags - East Singhbhum Hata Road Accident Jharkhand News Drunk Driving Road Accident