logo

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज  

ed67.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को झटका लगा है। पीएमएलए की विशेष अदालत में ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में दोनों ओर से पक्ष रखा गया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद संजीव लाल की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। फिलहाल संजीव लाल को जेल में ही वक्त बिताना होगा। 

11 मई को हुई थी गिरफ्तारी 
झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे आलमगीर आलम के ओएसडी रह चुके हैं संजीव लाल। उनपर आरोप है कि ग्रामीण विकास मंत्री के ओएसडी रहते हुए उन्होंने टेंडर घोटाला के माध्यम से मणि लॉन्ड्रिंग की है। ईडी ने संजीव लाल को 11 माई को गिरफ्तार किया था। तब से वह अबतक ईडी की न्याययिक हिरासत में हैं। बता दें कि ईडी ने संजीव लाल के ठिकानों से करोड़ों रुपए जब्त किया था।

Tags - osd sanjiv lalex minister alamgir alamed court newsbail rejected