logo

पाकुड़ में प्रोजेक्ट प्रयास के तहत जेपीएससी और जेएसएससी कोचिंग के चयनित अभ्यर्थियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

fynr6umwr.jpg

नंदलाल तुरी
जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी पहल “प्रोजेक्ट प्रयास – हुनर से होनहार तक का सफर” के अंतर्गत आज रविन्द्र भवन (टाउन हॉल), पाकुड़ में जेपीएससी एवं जेएसएससी की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट प्रयास का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, संसाधन और सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से जिला प्रशासन युवाओं को सफलता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान कई प्रकार की चुनौतियाँ आती हैं, लेकिन उन्हें बाधा नहीं, अवसर की तरह देखना चाहिए। संकट आए तो भी लक्ष्य से पीछे नहीं हटना है। उपयुक्त उदाहरण और व्यावहारिक टिप्स देकर उन्होंने अभ्यर्थियों को अध्ययन में निरंतरता, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi