द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम ने शहर के 33 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश शनिवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की कोर्ट से पारित किया गया। इन रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स के संचालकों द्वारा संतोषप्रद साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
रांची नगर निगम क्षेत्र में 36 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स के संचालकों के खिलाफ अनधिकृत निर्माण मामले में वाद चल रहा था। जांच के दौरान केवल तीन रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स के नक्शे स्वीकृत पाए गए, जबकि बाकी 33 संचालकों की ओर से संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए।
इन 33 बार और रेस्टोरेंट्स के संचालकों को झारखंड भवन उपविधि-2016 के तहत 30 दिनों के भीतर भवन प्लान का आवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि वे इस अवधि के भीतर आवेदन नहीं देते, तो संबंधित संरचनाओं को हटा दिया जाएगा। यदि संचालक समय सीमा के भीतर संरचना नहीं हटाते, तो रांची नगर निगम उनकी संरचना को हटाकर इसका खर्च उनसे वसूल करेगा।
यहां उन 33 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स की सूची दी जा रही है, जिन्हें बंद करने का आदेश दिया गया है:
1. लूप लाउंज एंड बार (पेंटालून बिल्डिंग) ईस्टर्न माल, डंगराटोली
2. सिग्नेचर रेस्टोरेंट एंड लाउंज, जगन्नाथ टावर, लालपुर
3. द अर्बन ब्रेविया बार, सर्कुलर कोर्ट कांप्लेक्स, लालपुर
4. कैलोरिज रेस्टोरेंट, होटल लैंडमार्क बिल्डिंग, लालपुर
5. द विदोरा रेस्ट्रो एंड लाउंज, अमरावती कांप्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, प्लाजा चौक
6. द अर्बन ब्रेविया बार (मान्यवर शौरूम बिल्डिंग), ओवरब्रिज के समीप, मेन रोड
7. जंगली मूनडांस रेस्टोरेंट, फोर्थ फ्लोर, नंद भवन, महात्मा गांधी, मेन रोड, ओवरब्रिज के समीप, निवारणपुर
8. स्मोक्ड रेस्टोरेंट एंड लाउंज, मेन रोड, पीपी कंपाउंड के समीप
9. ग्रीका किचेन एंड बार, मीनू हाइट, कांके रोड
10. एमआइ अमोर कैफे एंड रेस्ट्रो (साहिल यामाहा शोरूम के समीप), हरमू बाइपास रोड
11. मदीरा लाउंज एंड बार, सुनीता कांप्लेक्स, अरगोड़ा चौक के समीप
12. नेवर द लेस लाउंज एंड रेस्टोरेंट (45 टीवीएस शोरूम बिल्डिंग) पेट्रोल पंप के विपरीत) हरमू बाइपास रोड
13. प्राणा लाउंज आरएस स्क्वायर, हरमू बाइपास रोड
14. स्काईवाक लाउंज एंड बार, आरएमसी आंबेडकर पार्क के समीप, हरमू हाउसिंग कालोनी, होटल क्रेडल इन
15. फ्यूजन बार एंड रेस्टोरेंट, होटल द रासो, बिरसा चौक
16. स्काई डाइन रेस्टोरेंट, बिरसा चौक, हिनू रोड
17. टेन 11 रेस्टोरेंट एंड बार, बिरसा चौक, हिनू रोड
18. मोक्षा फैमिली रेस्ट्रो एंड बार, बिरसा चौक, हिनू रोड
19. क्राउन 7 रेस्टोरेंट, चंद्रा हाइट, हवाई नगर
20. द रीफ रूफटाप रेस्टोरेंट कोरल ग्रांड, पुरुलिया रोड, डंगराटोली, लालपुर
21. लेवल 7 रूफटाप रेस्टोरेंट, आकाश कांप्लेक्स, नार्थ आफिस पाड़ा, श्यामली कालोनी, डोरंडा
22. मेकानिक्स रेस्टोरेंट एंड लाउंज, बोधराज हाइट, निवारणपुर, डोरंडा
23. फर्स्ट डेट कैफे (रूफटाप) बिमल रेसीडेंसी, बड़ा घाघरा, नामकुम रोड
24. अटारी किचेन एंड लाउंज, मां टावर, बड़ा घाघरा, नामकुम रोड
25. सोरोस-किचेन एंड बार, स्काईलाइन टावर, कडरू, अशोक नगर रोड, गुरुद्वारा के समीप
26. ओलिव्स एंड फिग्स साई आर्केड, किया शोरूम के बगल में, अशोक नगर
27. स्काईस्केप बार एंड लाउंज, किया शोरूम के विपरीत, लेक रोड
28. निर्वाणा लाउंज एंड रेस्टोरेंट, सर्जना चौक के समीप
29. याराना रूफटाप कैफे बे, हजारीबाग रोड, एसजी एक्जोटिका बिल्डिंग के समीप
30. बेबीलोन रूफटाप रेस्टोरेंट रूफटाप, कोरल प्लाजा, मेडिका हास्पिटल के समीप, बूटी मोड़, बरियातू रोड
31. लिट्ल रूफ रूफ रेस्टोरेंट, लाइफ केयर हास्पिटल के समीप, बूटी मोड़
32. द कोव रेस्टोरेंट, लटमा रोड, सिंह मोड़
33. द शैक किचेन, लटमा रोड, सिंह मोड़
नगर निगम ने इन सभी रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट्स को बंद करने का आदेश दिया है और यदि संचालक द्वारा निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए तो इनकी संरचना को हटाया जाएगा।