द फॉलोअप, रांची
20 जुलाई को कैबिनेट की स्वीकृति के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रखंडों और अंचलों में बीडीओ और सीओ के पदस्थापन संबंधी संकल्प जारी कर दिया है। मालूम हो कि राज्य प्रशासनिक सेवा के मूल कैडर के अधिकारियों की कमी को देखते हुए सरकार ने अब 164 प्रखंड और अंचलों में ही बीडीओ और सीओ, दोनों का पदस्थापन करने का निर्णय लिया है। वहीं 54 प्रखंडों में केवल बीडीओ और 53 अंचलों में केवल अंचलाधिकारी का पदस्थापन किया जाएगा। अंचलाधिकारी और प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में बीडीओ और सीओ, दोनों का काम करेंगे। हालांकि सरकार के इस आदेश से मूल कैडर के झाप्रसे अधिकारियों की प्रोन्नति बाधित हो रही है। मूल कैडर के अधिकारियों की कमी की वजह से उन्हें एसडीएम रैंक में प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। उन्हें जबरन मूल कैडर में ही बनाए रखा जा रहा है।
