logo

NTPC की कार्रवाई का विऱोध : कांग्रेस विधायक पहुंचे मौके पर; पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद की फैक्ट्री जमींदोज

CONG1236.jpg

हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड के जोरदाग चट्टी बरियातु में एनटीपीसी (NTPC) द्वारा की गई कार्रवाई का कांग्रेस विधायकों ने मौके पर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज किया है। उनका आरोप है कि एनटीपीसी ने झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की लक्ष्मण सेरामिक्स फैक्ट्री और आसपास के ग्रामीणों के घरों को बिना किसी पूर्व अनुमति या कानूनी प्रक्रिया के ज़मींदोज कर दिया। 
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप (खिजरी), सुरेश बैठा (कांके) और रामचंद्र सिंह (मनिका) ने बयान में कहा कि प्रभावित परिवारों को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। विधायकों ने बताया कि जब 16 अगस्त 2025 को रैयत और ग्रामीण शांति से धरना दे रहे थे, तब आधी रात को पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया, कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर विधायकों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि "प्रशासनिक दमन और भय के कारण ग्रामीण गहरे डर में हैं।" कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, पीड़ितों को तुरंत मुआवजा मिले और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन रोका जाए।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest