logo

बोकारो के चास में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक हुआ घायल

बोकारो के चास में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक हुआ घायल

बोकारो
बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत पुराना बाजार स्थित मछली पट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक मनभूलू धीवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर में गंभीर चोट के कारण चार टांके लगाए गए हैं। घायल मनभूलू धीवर ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरन घर का निर्माण कर रहे थे। इसी को लेकर जब वह पूछताछ करने पहुंचे तो अचानक चार लोग वहां पहुंचे और रॉड व चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया।

Tags - Bokaro Police Land Dispute Serious Injury Police Investigation