logo

घुसपैठियों को भगाने की ताकत सिर्फ पीएम मोदी में है – चंपाई सोरेन 

news247.jpg

जमशेदपुर 

कोल्हान प्रमंडल के पोटका में हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ चंपाई सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में घुसपैठिए प्रवेश कर चुके हैं, और इन्हें हटाने की ताकत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब परिवर्तन चाहती है, और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी।

अर्जुन मुंडा ने पोटका विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य में आदिवासी की सरकार है, वो हमेशा आदिवासी समाज रटते रहते हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को ठगने का प्रयास हो रहा है। कहा कि जनता भी भी इस सच्चाई को समझ चुकी है और इसका परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखेगा। 

सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में न तो कोई उद्योग स्थापित किया और न ही कोई खनन उद्योग शुरू किया। उन्होंने कहा, “पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार अब घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाए।


 

Tags - PM Modi intruders Champai Soren Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News