logo

झाारखंड भवन में केवल माननीय, महानुभावों और वरीय अधिकारियों को ही मिलेगा कमरा

WhatsApp_Image_2025-07-18_at_14_47_39.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भवन में अब माननीय और महानुभावों को ही दिल्ली में ठहरने के लिए कमरा मिलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय ने झारखंड भवन नयी दिल्ली में कमरा आवंटन संबंधी एक नया आदेश जारी किया है। विभाग के संयुक्त सचिव अखलेश कमार सिन्हा द्वारा जारी पत्र सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी, एसपी व अन्य वरीय पदाधिकारियों को भेजा गया है। उस पत्र में कहा गया है कि न्यू झारखंड भवन में विभिन्न महानुभावों द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों एवं राज्य सरकार के कनीय पदाधिकारियों व कर्मियों को निजी भुगतान पर कमरा आवंटित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए महानुभावों द्वारा अनुशंसित एवं कनीय पदाधिकारियों व कर्मियों को नयी दिल्ली स्थित तझारखंड भवन में निजी भुगतान पर कमरा आवंटन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाता है।


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के लगातार दिल्ली में रहने की वजह से न्यू झारखंड भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का जाना बढ़ गया है। वहां राज्य के सांसद, विधायक, मंत्री व उनके निजी कर्मी जा रहे हैं। वे सभी झारखंड भवन में ही ठहरना उपयुक्त और सस्ता समझते हैं। इसलिए न्यू झारखंड भवन में कमरा आवंटित करने को लेकर विभाग पर दबाव काफी बढ़ गया है। कमरा आवंटित करना विभाग के लिए मुश्किल हो गया था। इसलिए सरकार ने झारखंड भवन महानुभावों की अनुशंसा और कनीय पदाधिकारियों और कर्मियों को कमरा आवंटित करने पर रोक लगाने का फैसला किया है।

Tags - Jharkhand Bhawan New Delhi common people and junior officers and workers will not get rooms rooms will not be given even on the recommendation of leaders it is difficult to give rooms due to the Chief Minister staying in Delhi leaders and officers are