द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में डिप्लोमा पास के लिए सरकारी नौकरी को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट है। झारखंड के विभिन्न विभागों में डिप्लोमा स्तर के पदों पर भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित वाली झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (नियमित) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन 25 मई से किया जा सकेगा। वहीं, 24 जून 2023 की मध्य रात्रि तक आवेदन किया जा सकता है।

आयोग के वेबसाइट से ले सकते हैं विस्तृत जानकारी
आवेदन संबंधी विस्तृत विवरणिका आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आयोग के वेबसाईट www.jssc.nic.in पर लॉग-इन करके समर्पित किया जा सकता है।

26 जून को परीक्षा शुल्क का करना होगा भुगतान
दिनांक 26.06.2023 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान करना होगा। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए दिनांक 28.06.2023 की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। दिनांक 29.06.2023 से दिनांक 01.07.2023 के मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम जन्म तिथि, ई-मेल आई०डी० एवं मोबाईल संख्या को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रवष्टि को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। रिक्तियों की संख्या वेबसाइट पर अंकित है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT