logo

गोड्डा : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 69 ग्राम मादक पदार्थ समेत मोबाइल और लैपटॉप बरामद

godda_police.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पुलिस ने मादक द्रव्य के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर की तस्करी और खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिलन कुमार पंडित उर्फ अभिषेक पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से प्लास्टिक में लपेटा हुआ कुल 69 ग्राम ब्राउन शुगर, विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन, और Dell/HP ब्रांड के 2 लैपटॉप बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 17 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगटा खुर्द स्थित देवी भवन में एक व्यक्ति द्वारा ब्राउन शुगर की अवैध रूप से खरीद-बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इस सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद एसपी के आदेश पर अंचलाधिकारी हलधर कुमार सेठी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम ने उक्त स्थल पर दबिश दी और मौके पर मिलन कुमार पंडित को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



 

Tags - latest Godda news Godda News updates latest Godda News Godda Updates latest Godda news Godda news Updates in Hindi latest godda News Godda Police News Godda Police big Success godda Updates