द फॉलोअप डेस्क, रांची:
JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने जानकारी दी है कि थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम समीर कुमार है। गौरतलब है कि JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में CID की जांच जारी है। इस केस में पिछले दिनों 6 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा तिवारी और भाई अक्षय तिवारी को भी CID गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। सुषमा कुमारी ने पूछताछ में जांच टीम को यह जानकारी दी है कि उसे और अक्षय तिवारी को अभय तिवारी ने बोकारो ले जाकर कम से कम 70 प्रश्नो का उत्तर रटवाया था।