logo

सड़क हादसा : बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत तीन घायल..आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BARATI.jpg

गिरिडीहः
गिरीडीह के गावां इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बारातियों को ले जा रही एक बस असंतुलित होकर पलट गई। घटना मंगलवार को करीब आठ बजे सुबह गावां थाना क्षेत्र के पटना-बादीडीह मुख्य मार्ग पर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से ज़खमी हो गए। बता दें के बस बारातियों को लेकर जा रही थी। वहां मौजूद लोगों की मदद से बस के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।


24 लोगों के साथ जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार बस बारात लेकर चंदेरी से वापस गावां के भीखी जा रही थी। तभी पटना-बादीडीह मुख्य मार्ग पर बस असंतुलित हो गी और पलट गई।बस में करीब 24 लोग थे। बरातियों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मदद की और साथ-साथ जेसीबी से भी लोगों को निकाला गया। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दी गई।


मुआवजे की मांग की परिजनों ने
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गावां ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय मुंशी महतो था जो की बादीडीह निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही गावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर हादसे से गुस्साए परिवार के लोगों ने शव को पुलिस को देने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास,इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी भी पहुंचे।