logo

मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

ramdaas_soren.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सरकार ने 16 अगस्त को राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य भर में सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और उन भवनों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां तिरंगा आधे झुके रहेंगे। सरकारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई भी राजकीय समारोह या उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। यह निर्णय मंत्री रामदास सोरेन के सम्मान में लिया गया है, जिनका 15 अगस्त की देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था।
बता दें कि 2 अगस्त की अहले सुबह करीब 4:30 बजे रामदास सोरेन अपने जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास के बाथरूम में गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन के बाद ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई। तत्पश्चात उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, जहां वे शुरू से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। दिल्ली के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। उनके इलाज में मुंबई और चेन्नई से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई थी। इसके अलावा अमेरिका के डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही थी। लेकिन स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी, जिस कारण डॉक्टर ऑपरेशन करने का निर्णय नहीं ले पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने बीते कल यानी 15 अगस्त की देर रात दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।



 

Tags - ramdas Soren news latest Ramdas Soren news ramdas Soren updates Rajkiya Shok in jharkhand jharkhand rajkiya Shok latest Rajkiya SHok news Rajkiya Shok news rajkiya Shok news latest news jharkhand Updates latest jharkhand News