logo

सरस महोत्सव : 4 दिनों में हुई एक करोड़ की बिक्री, साल के पहले दिन 50 हजार लोगों ने देखा मेला

1053.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 में महज 4 दिनों में ही एक करोड़ रुपए की बिक्री हो चुकी है। 28 दिसंबर को मेला शुरु हुआ था। वहीं, 31 दिसंबर तक लगभग एक करोड़ रुपए की खरीदारी हो चुकी है। यह जानकारी झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा ने सोमवार को प्रेस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022  तक लगभग एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। लोग महोत्सव में खादी और सरस के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि बुनकरों, हस्तशिल्पकार और कारीगरों की मेहनत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचाने में अपना योगदान दें। ताकी, उन्हें अर्थिक रूप से सबल और सक्षम बनाया जा सके।

साल के पहले दिन पहुंचे 50 हजार लोग
साल 2023 के पहले दिन यानि 01 जनवरी को महोत्सव में 50 हजार लोग पहुंचे। खादी बोर्ड के सीईओ ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर दिन भर जश्न में डूबा रहा। एक तरफ जमकर खरीदारी हुई तो वही दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग झूमते नजर आए।

आठ जनवरी तक चलेगा महोत्सव
28 दिसंबर से शुरु हुआ ये महोत्सव 8 जनवरी  2023 तक चलेगा। महोत्सव में अलग अलग राज्यों से आए खादी और सरस के उत्पाद मिल रहे हैं। मतलब एक-दूसरे की संकृति से रूबरू होने का मौका भी लोगों को मिल रहा है। मालूम हो कि महोत्सव में 6 हैंगर व 2 जर्मन हैंगर बनाए गए हैं। कुल 8 सेक्शन के 320 स्टॉल में खादी और सरस से जुड़े स्टॉल भी मौजूद हैं।