logo

खूंटी : रनिया में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 12 बोर की बंदूक, 10 गोली और मैगजीन चार्जर बरामद

khunti7895.jpg

खूंटी 
रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमाटोली गांव में एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मंगन केरकेट्टा उर्फ विनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर की एक देशी कट्टा, एसएलआर की 10 जिंदा गोलियां और दो मैगजीन चार्जर बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगन अपने घर में अवैध हथियार और गोली रखकर किसी आपराधिक योजना की तैयारी में है।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। मंगन के घर पर छापामारी कर पुलिस ने उपरोक्त हथियार जब्त किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में रनिया थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/25(1-बी)/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


छापामारी में शामिल पुलिसकर्मी
छापामारी दल में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी विकास जायसवाल, एसआई टिटु कुमार, एएसआई अमरजीत सिंह, डोमन टुडू, अशोक कुमार महतो सहित रिनिया थाना की सशस्त्र बल टीम शामिल थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किन अपराधों के लिए करना चाहता था।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest