logo

गुमला : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर DC-SP ने 4 जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, जनता तक पहुंचेगा सरकार का संदेश

fstjsr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला में झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज मंगलवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर, गुमला से चार जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों के माध्यम से झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर यह जागरूकता रथ जिले के हर प्रखंड में “सरकार की योजना” के संदेश को लेकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि ये रथ झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ राज्य के गौरवशाली इतिहास और वीर गाथाओं से भी लोगों को परिचित कराएंगे।
इन जागरूकता रथों का संचालन जिला जनसंपर्क विभाग, गुमला द्वारा किया जाएगा। विभाग के माध्यम से ऑडियो-विजुअल माध्यम, जनसंपर्क सामग्री, नारे और गीतों के जरिए योजनाओं एवं राज्य के इतिहास का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि आमजन तक सरल भाषा में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण करेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Gumla news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Gumla News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Gumla news Gumla news in hindi latest Guml