logo

77वां गणतंत्र दिवस पर पालमू में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किए झंडोत्तोलन, परेड और सांस्कृतिक झांकियों ने बढ़ाया उत्साह

funwryumw5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुलिस स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियाँ भी निकाली गईं। इन झांकियों में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जनकल्याणकारी योजनाएँ, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और विकसित झारखंड का निर्माण संभव है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड पर कार्यक्रम की शुरुआत वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा झंडोत्तोलन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। वित्त मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत झांकियों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावपूर्ण रूप से प्रदर्शित किया गया।
मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Palamu News Updates Palamu news Updates latest Palamu news Palamu news updates Palamu news in hindi Palamu news in Hindi Palamu updates