द फॉलोअप डेस्क
77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर रांची के रातू पैलेस मैदान में युवा नेता और समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वहां का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित जनसमूह ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इस गरिमामयी समारोह में स्थानीय नागरिकों और युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही।
7.jpeg)
7.jpeg)

समारोह को संबोधित करते हुए ओम शंकर गुप्ता ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य देश के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को एकता के सूत्र में बांधकर रखना है।
7.jpeg)
7.jpeg)
उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वे गरीब, मध्यम वर्ग और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उनके हक और न्याय के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
7.jpeg)
6.jpeg)
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ने स्पष्ट किया कि समाज में नफरत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए; बल्कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना ही उनका लक्ष्य है।
7.jpeg)
7.jpeg)
उन्होंने कहा, "मैं जाति और धर्म की संकीर्णता से ऊपर उठकर सोचता हूं, क्योंकि मेरे लिए हर व्यक्ति सबसे पहले एक भारतीय है।" उनके इन विचारों की उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

7.jpeg)
कार्यक्रम के अंत में मौजूद नागरिकों और समाजसेवियों ने ओम शंकर गुप्ता के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। वहां उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय पर्व के उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सद्भाव और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का एक माध्यम भी साबित हुआ।
.jpeg)
.jpeg)
