द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित हुआ। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग सहित प्रशासन-पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे।
6.jpeg)
6.jpeg)
मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि विकास का वास्तविक पैमाना अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव है। उन्होंने झारखंड के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, औद्योगिक परंपरा और राष्ट्र रक्षा में जिले की भूमिका को रेखांकित किया।
6.jpeg)
6.jpeg)
साथ ही उपायुक्त ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध “जंतर” का स्मरण कर कहा कि हर नीति और निर्णय को सबसे गरीब व्यक्ति के हित की कसौटी पर परखा जाना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में सिकल सेल एनीमिया की आधुनिक लैब, 100 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल, मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर, 23 स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणन, आयुष्मान व आभा कार्ड में राज्य में अग्रणी उपलब्धि का उल्लेख किया।
6.jpeg)

सीबीएसई परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, गोल्ड सर्टिफिकेट प्राप्त विद्यालय, खेलो झारखंड व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को साझा किया। ग्रामीण विकास व आजीविका के क्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत महिला रोजगार सृजन में राज्य में पहला स्थान, पीएम आवास योजना में 94% से अधिक पूर्णता, सखी मंडलों के माध्यम से वित्तीय समावेशन और वैकल्पिक आजीविका योजनाओं की प्रगति बताई गई।

6.jpeg)
वहीं, समाज कल्याण व खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर माईया सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, दाल-भात केंद्र और पीवीटीजी डाकिया योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
6.jpeg)
6.jpeg)
इस दौरान मुख्य समारोह में 9 परेड टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला महिला पुलिस को प्रथम, झारखंड सशस्त्र पुलिस (पुरुष-06) को द्वितीय और जिला पुलिस (डीएपी) को तृतीय स्थान मिला। झांकियों की श्रेणी में परिवहन विभाग प्रथम, शिक्षा विभाग द्वितीय और समाज कल्याण विभाग तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
5.jpeg)
कार्यक्रम में शौर्य चक्र से अलंकृत जूनियर वारंट ऑफिसर मो. जावेद, सेना मेडल प्राप्त हवलदार रघुनाथ हांसदा तथा झारखंड आंदोलनकारियों तनवीर अहमद, मो. एजाजुल हक, मो. मुस्ताक, मो. मकसुद आलम और मो. इल्यास को सम्मानित किया गया।
6.jpeg)
6.jpeg)
जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों, थानों, शिक्षण संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों में कार्यालय प्रमुखों द्वारा झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

6.jpeg)
6.jpeg)