logo

dumka : महिला को तालिबानी सजा! प्रेमी के साथ पकड़ा तो ग्रामीणों ने निवस्त्र कर घुमाया

talibani.jpg

दुमकाः
मसलिया थाना क्षेत्र के न्याडीह पंचायत के एक गांव से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के घुमाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही किसी पुरूष के साथ अवैध संबंध था इसलिए यह किया गया। महिला 4 बच्चों की मां है।  महिला को प्रेमी के साथ रात के अंधेरे में लाइट जलाकर निर्वस्त्र घुमाया भी गया साथ ही बेरहमी से पिटाई भी की गई।


आरोपी गिपफ्तार हुए 
किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पीड़ितों की जान बच पाई। फिलहाल दोनों का फूलो-झानो अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला और प्रेमी  एक ही गांव के है। महिला आदिवासी है जबकि प्रेमी गैर आदिवासी। यह घटना 12 मार्च की रात घटी थी।


संबंध होने से इनकार 
ग्रामीणों ने अवैध संबंध के शक में महिला को निवस्त्र घुमाया। हालांकि दोनों पीड़ितों ने अवैध संबध की बात से इंकार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए गई थी। जब लौट रही थी तो गांव के ही 4-5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया, जबकि प्रेमी को पहले से ही बांध रखा था। इसके बाद दोनों को निवस्त्र करके घुमाने लगे। पीड़ित सुनील ने पुलिस कहा है कि जिसके साथ उसके अवैध संबंध का आरोप लगाया जा रहा है वह उसकी खेत में काम करती है। उसकी बस उससे जान पहचान है।