logo

एक तरफ एसपी कर रहे थे बैठक, दूसरी तरफ सरायकेला में युवक को गोलियों से भूना

वपहलो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को अपराधियों ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलेटिन सिंह के बेटे विवेक सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात आठ बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा आपराधिक मामलों के आरोपित रहे विक्की नंदी के स्क्रैप का कारोबार विवेक सिंह देखता था।


इधर, पुलिस को लोगों ने बताया कि तीनों अज्ञात बदमाशों ने मृतक को घर से बुलाया। जिसके बाद विवेक अपने घर से स्कूटी से निकला। इसी क्रम में तीनों बदमाशों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि विवेक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने विवेक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें विवेक को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के बाद कालोनी के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की है। एसपी के आने के बाद ही शव को उठाने की बात कहते रहे।


आदित्यपुर के कल्पनापुरी में जब यह घटना हुई, उस समय सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो आदित्यपुर थाने में मौजूद थे। एसपी पुलिसकर्मियों की क्लास ले रहे थे। इसी बीच यह बड़ी घटना हो गई। कल्पनापुरी के लोग सालों से टीओपी की मांग कर रहे हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह संवेदनशील इलाका है। एक साल पहले भी इसी जगह पर हत्या की घटना हो चुकी है। इसी जगह पर ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त होती है। इस इलाके में चोरी की घटनाएं भी आम हो गई हैं। इन सभी घटनाओं को देखते हुए वे थाना पर धरना देंगे। 

Tags - Seraikela News Seraikela News Seraikela Update Seraikela Crime Adityapur Seraikela