logo

Assembly Elections : कमलेश सिंह के नामांकन में बोले हिमंता- हुसैनाबाद को बनायेंगे जिला, लेकिन नाम बदलकर 

kamlesh23.jpg

रांची 

हुसैनाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश सिंह के नामाकंन में गढवा पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद हुसैनाबाद को जिला बनाया जायेगा। लेकिन इसका नाम हुसैनाबाद नहीं होगा। सरमा ने आगे कहा कि संथाल में विशेष आबादी बढ़ रही है। झारखंड में एनआरसी लागू होना चाहिए। घुसपैठियों को भगाना होगा। कहा कि झारखंड में कई परीक्षा के पेपर लीक हुए। कहा कि सोने का सिक्का देने का वादा हेमंत ने किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। कहा कि सरकार बनने पर पर्चा लीक करने वालों को जेल के अंदर आप देखेंगे। हम नवंबर तक डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी देंगे। 

बता दें कि आज कमलेश सिंह ने अपना नामांकन अनुमंडल कार्यालय में भरा। नामांकन के बाद कमलेश सिंह और हिमंता बिसवा सरमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, जीत की माला पहना दी है। उन्होंने 25 हजार वोट से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा आज झारखंड का हालत ठीक नहीं है। एनडीए के मंच पर कमलेश जी को देख मन खुश हुआ। कहा हुसैनाबाद जिला बनेगा लेकिन नाम हुसैनाबाद नहीं होगा।

सरमा  ने कहा कि हमारी सरकार का पहला कैबिनेट में जिला बना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वीरों के नाम पर जिला बनेगा। राम और कृष्ण के नाम से जिला बनने की बात की है। कहा की झारखंड की डेमोग्राफी हर दिन बदल रही है। कहा, असम में जो स्थिति थी वही स्थिति झारखंड में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून के रास्ते से झारखंड में एनआरसी ला कर घुसपैठियों को भगायेंगे। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News