logo

सरायकेला-खरसावां : हूल दिवस पर DC, SP समेत अन्य पदाधिकारियों सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

sk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हूल दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, सिदो-कान्हू पार्क में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा तथा बिरसा चौक पर अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमें हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और अद्वितीय साहस की याद दिलाता है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो जैसे वीरों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाकर जनमानस को आत्म-सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए संगठित किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए।


 

Tags - Hul Diwas latest jharkhand news Jharkhand Updates latest Updates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest Jharkhand News jharkhand news jharkhand latest news latest jharkhand