द फॉलोअप डेस्क
नए सांसद भवन के उद्घाटन के दिन पहलवानों को जबरन हिरासत में लेने, धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देश भर में इसको लेकर विरोध हो रहा है। इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने ट्विट करके कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ” जिस दिन संसद का नया भवन राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, भारत के सबसे प्रसिद्ध चैंपियन पहलवानों, हमारे राष्ट्रीय गौरव के साथ इस तरह की क्रूर और शर्मनाक मारपीट को देखना दुखद है।” उनका अपराध – शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से न्याय की मांग करना, मैं उनकी नजरबंदी की कड़ी निंदा करता हूं और उनकी तत्काल रिहाई की मांग करता हूं।
