logo

15 अगस्त को राज्यपाल मोरहाबादी में फहराएंगे तिरंगा, जानिए क्या है कारण

SANTOSHGAGUAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस पर इस साल रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। परंपरा के अनुसार इस मुख्य राजकीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के द्वारा और उप राजधानी दुमका में राज्यपाल के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची में राज्यपाल और दुमका में मुख्यमंत्री के द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन इस साल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में व्यस्त हैं। और यही कारण है कि वे इस बार झंडोत्तोलन नहीं कर रहे हैं।
बता दें कि वे 16 अगस्त तक नेमरा रहेंगे और अपने पिता के श्राद्ध-कर्म कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। और यही कारण है कि में राज्य सरकार ने राज्यपाल को इस मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया है।वहीं दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त को यह दायित्व सौंपने पर सहमति बनी है। हालांकि इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन राजभवन को इस विषय पर आग्रह प्रस्ताव भेज दिया गया है। बात दें कि राज्यपाल वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। उनकी सहमती के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news independence day 15 august governor of jharkhand flag hosting