द फॉलोअप डेस्क
31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का अंतिम दिन है। इस दिन सभी कोषागार, उप कोषागार एवं इससे संबंधित बैंक रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पैटर्न के आधार पर मार्च के अंतिम दिन राज्य के कोषागारों में काफी अधिक संख्या में विपत्र प्राप्त होते हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति एवं अंतिम दिन होने के कारण विपत्रों को पारित किए जाने की बाध्यता को देखते हुए कोषागार, उप कोषागार पदाधिकारी द्वारा 31 मार्च के दिन 3 बजे तक ही विपत्र प्राप्त किया जाएगा। सभी कोषागार, उपकोषागार पदाधिकारी से कहा गया है कि उक्त समय तक प्राप्त सभी विपत्रों का नियमानुसार निष्पादित करते हुए रात्रि 10 बजे तक ई-पेमेंट फाइल्स तैयार कर भुगतान के लिए पेमेंट चैनल को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT