logo

नगड़ी सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार से मिले ओम शंकर गुप्ता, न्याय की उठाई मांग

Untitled14.png

द फॉलोअप डेस्क 

नगड़ी में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसकी बेटी की मृत्यु की सूचना मिलते ही  हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता  ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। उन्हें परिवार को  ढाढ़स बंधाया और इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए ओम शंकर गुप्ता ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा देने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक वे हर संभव संघर्ष करते रहेंगे।

Tags - NAGDI ROAD ACCIDENT OM SHANKAR GUPTA RANCHI ACCIDENT NEWS RANCHI KHABAR