logo

ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, कहा- संघर्ष ने आदिवासियों में नया आत्मविश्वास भरा 

om_birla1.jpg

रांची 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे, जहां रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने उनकी अगवानी की। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत ओम बिरला ने कहा कि झारखंड की धरती, विशेषकर भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना उनके लिए सम्मान की बात है।


एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद ओम बिरला बिरसा चौक पहुंचे और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के सम्मान, आत्मसम्मान, जंगल, ज़मीन और उनकी संस्कृति के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके संघर्ष ने आदिवासियों के जीवन में नया आत्मविश्वास और ताक़त भरी। बिरसा मुंडा को रांची की इसी जेल में लंबे समय तक कैद भी रहना पड़ा।"
रांची में लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। उनके इस दौरे को झारखंड में आदिवासी समुदाय और आम लोगों के बीच खास महत्व दिया जा रहा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest