logo

नहीं मिल रही थी वृद्धा पेंशन, बोकारो उपायुक्त ने ट्वीट के बाद जांच और भुगतान का दिया आदेश

PENSION.jpg

बोकारो

जिले के पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव की निवासी डांडिया देवी को लंबे समय से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अप्रैल 2025 से उनकी पेंशन बंद हो गई थी, और उसके बाद भी पेंशन योजना फिर से चालू होने पर वे लाभ से वंचित रहीं।
इस मामले को कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बोकारो उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने ट्वीट कर डांडिया देवी की समस्या को उजागर करते हुए उपायुक्त से संज्ञान लेने की अपील की।
ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद बोकारो उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए और संबंधित विभाग को यथाशीघ्र पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। प्रशासन की तत्परता से अब डांडिया देवी को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों और डांडिया देवी के परिवार ने उपायुक्त का आभार जताया है, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंच बनाने के प्रयास को भी सराहा है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि कैसे तकनीक और संवेदनशील प्रशासन मिलकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar bokaro news bokaro latest news bokaro DC bokaro DC news