logo

अंधविश्वास में ओझा की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार; चतरा पुलिस ने किया खुलासा

arrested.jpg

चतरा
जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा कोचवा गांव में अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध ओझा की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 18/19 जुलाई की रात की है, जब पीड़ित वृद्ध ओझा अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान गला रेत कर उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना कांड संख्या 72/25, दिनांक 19.07.25 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच में यह बात सामने आई कि हत्या अंधविश्वास और ओझा-गुणी संबंधी विवाद के कारण की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1.    पंकज कुमार, पिता रामबली भारती
2.    भोला भारती, पिता अर्जुन भारती
(दोनों निवासी – बरवा कोचवा, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा)
पुलिस ने जब्त किए ये सामान:
•    हत्या में प्रयुक्त चाकू
•    खून से सना टी-शर्ट और ट्राउजर
•    घटना के बाद भागने में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल
चतरा पुलिस ने अंधविश्वास से प्रेरित इस जघन्य अपराध का खुलासा कर दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest